HBSE 10th Certificate 2026: छात्र 27 जुलाई को प्राप्त करें Certificate, E.R. Card, E.I.O.P. Card और Migration Certificate


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मार्च 2026 में आयोजित सेकेंडरी (10वीं) वार्षिक परीक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रेस नोट जारी किया है। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र (Certificate), अनुत्तीर्ण (Essential Repeat) कार्ड, Eligible for Improvement of Performance (E.I.O.P.) कार्ड तथा माइग्रेशन प्रमाण-पत्र निर्धारित तिथियों पर विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

23 और 24 जुलाई को होगा वितरण

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, हरियाणा के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय अपने विद्यार्थियों के दस्तावेज 23 जुलाई 2026 और 24 जुलाई 2026 को प्राप्त कर सकते हैं। भिवानी जिले के विद्यालयों को यह दस्तावेज सीधे HBSE मुख्यालय के कक्ष संख्या 44 से दिए जाएंगे, जबकि अन्य जिलों के विद्यालय अपने-अपने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय से इन्हें प्राप्त करेंगे।

छात्रों के लिए जरूरी सूचना :-

बच्चे भी अपने-अपने सर्टिफिकेट स्कूलों में जाकर ले सकते हैं और यह 27 जुलाई से स्कूलों में मिलने शुरू हो जाएंगे अपने सर्टिफिकेट के साथ-साथ कुछ और दस्तावेज भी मिलेंगे उनकी सूची नीचे दी गई है और इन सबको ध्यान से आप सभी ने ले लेना है और सर्टिफिकेट लेने के बाद आपने उसको चेक भी करना है अपना नाम पिताजी का नाम माताजी का नाम और डेट ऑफ बर्थ यह सब कुछ आपने चेक करना है और नंबर का टोटल भी आपने चेक करना है जो आपका टोटल नंबर आए हैं वह टोटल भी आपने चेक करने है  चेक करने के बाद ही अपने साइन करने हैं अगर सर्टिफिकेट में कोई भी त्रुटि हो तो उसको ठीक करने की जिम्मेदारी स्कूल की होगी बोर्ड स्कूल को निशुल्क सुविधा देता है इसमें आपको ₹1 भी खर्च करने की जरूरत नहीं है इसलिए इन दस्तावेजों को ध्यान से लेना है क्योंकि यह पूरी जिंदगी आपके साथ रहेंगे|

विद्यालयों को निम्नलिखित दस्तावेज दिए जाएंगे:

1. 10वीं का मूल प्रमाण-पत्र (Certificate)
2. Essential Repeat (E.R.) कार्ड
3. Eligible for Improvement of Performance (E.I.O.P.) कार्ड
4. Migration Certificate


यदि विद्यालय प्रमुख स्वयं नहीं जा सकें

यदि किसी कारणवश विद्यालय प्रमुख स्वयं दस्तावेज लेने नहीं पहुंच पाते हैं, तो वे किसी शिक्षक या प्राचार्य को Authority Letter देकर अधिकृत कर सकते हैं। बिना अधिकृत पत्र के दस्तावेज नहीं दिए जाएंगे।


FAQ

Q1. HBSE 10वीं 2026 का प्रमाण-पत्र कब मिलेगा?
विद्यालयों को प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेज 23 और 24 जुलाई 2026 को वितरित किए जाएंगे।

Q2. कौन-कौन से दस्तावेज दिए जाएंगे?
Certificate, Essential Repeat (E.R.) Card, E.I.O.P. Card और Migration Certificate।

Q3. छात्र प्रमाण-पत्र कहाँ से प्राप्त करेंगे?
छात्र अपने संबंधित विद्यालय से प्रमाण-पत्र प्राप्त करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ